पटना में एक बार फिर से डिजनीलैंड मेला लगने जा रहा है। रविवार की देर शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पाटलिपुत्र डिजनीलैंड मेला का उद्घाटन किया। इस बार इसे लंदन ब्रिज की थीम पर बनाया गया है। इस बार इसमें कई अलग-अलग चीजें भी नजर आएगी।
उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पटनावासियों के लिए यह मेला लगाया गया है। एंट्री गेट पर आइफिल टावर भी बनाया गया है। बच्चे अपने परिवार के साथ यहां आ सकते हैं। दर्शकों के लिए यूरोप का झूला सुनामी स्क्रीन टावर भी लगाया गया है। बच्चे से लेकर बड़े इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
मेला के संयोजक विक्की पांडेय ने बताया कि मेला में आकर्षण का मुख्य केन्द्र जल परी, अंडर वाटर फिश टनल, दुबई सिटी है। फिश टनल आपको समुद्र के अंदर होने का एहसास कराएगी। पहली बार यूरोप का झूला सुनामी स्क्रीन टावर भी लगाया गया है। इस झूले में एक बार में 20 लोग बैठ सकते हैं। चाइनीज टोरा-टोरा, चांद तारा, ब्रेक डांस, नौका, ड्रैगन ट्रेन, धूम बाइक, मिक्की माउस, किड्स राइड्स का अलग ही मजा है।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल और निजी गार्ड की तैनाती की गई है। महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है। सीसीटीवी से निगराने की जा रही है।