बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट करने के लिए सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश जाएगा। आतंकवाद पर भारत के वैश्विक आउटरीच प्रतिनिधिमंडलों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को शामिल किए जाने को लेकर कांग्रेस से ही आवाज उठाए जाने लगी है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की वह पार्टी बनकर रह गई है जिसके अंदर सकारात्मक देशहित पर कोई जुबान ही नहीं खुलती। कोई सकारात्मक राजनीति हो, पॉजिटिव राजनीति हो ये चुप रहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस केवल निगेटिव राजनीति करती है। देश के बाहर भी ये भारत को बदनाम करते हैं। अब विदेशों में प्रतिनिधिमंडल जा रहा है और उसमें अगर शशि थरूर हैं तो इसमें राजनीति किस बात की है? शशि थरूर भी कांग्रेस के ही हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई इसमें दिखती है। कांग्रेस के अंदर अंदरूनी लोकतंत्र भी नहीं है और यह घटिया राजनीति पर उतर आई है।
फर्जी CBI अधिकारी बनकर लूट का तांडव: पटना में गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस दौरान तुर्की के बहिष्कार को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देखिए पूरी दुनिया में पाकिस्तान आज आतंकी देश बनकर रह गया है। भारत की सेना का शौर्य पूरी दुनिया ने देखा. इस आतंकी देश को तबाह और बर्बाद होने से कोई रोक नहीं सकता है। भारत का जो दुश्मन देश पाकिस्तान है, उसका जो साथ देता है चाहे कोई भी देश हो भारत का हितकर नहीं हो सकता तुर्की हो या और कोई।