• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

ये देश है, धर्मशाला नहीं, जहां कोई भी अपनी मर्ज़ी से चला आए विदेशी घुसपैठिए झारखंड पर बड़ा संकट बनकर छाए हैं: शिवराज सिंह चौहान

November 8, 2024
मिल्कीपुर उप चुनाव : समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं से खास अपील- EVM की निगरानी करें

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल.. 8 करोड़ वोटरों की लिस्ट 25 दिन में कैसे तैयार होगी?

July 6, 2025
बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

July 6, 2025
देश में बढ़ रही गरीबी.. नितिन गडकरी ने खोल दी मोदी सरकार के हवाई दावों की पोल !

देश में बढ़ रही गरीबी.. नितिन गडकरी ने खोल दी मोदी सरकार के हवाई दावों की पोल !

July 6, 2025
कब होगी हत्यारों की गिरफ्तारी.. जब मीडिया के सवालों से भागने लगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

कब होगी हत्यारों की गिरफ्तारी.. जब मीडिया के सवालों से भागने लगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

July 6, 2025
पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका.. अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका.. अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

July 6, 2025
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर भड़के चिराग पासवान.. बिहार की कानून व्यवस्था पर खड़े किये सवाल

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर भड़के चिराग पासवान.. बिहार की कानून व्यवस्था पर खड़े किये सवाल

July 6, 2025

सीवान में खून-खराबे पर सारण विकास मंच का सीधा प्रहार, दोषियों को फांसी दो और परिजनों को मुआवजा

July 6, 2025
पटना में सनातन महाकुंभ का आगाज़.. बाबा बागेश्वर ने कहा- हम ‘रामनीति’ के चक्कर में पटना आए हैं

पटना में सनातन महाकुंभ का आगाज़.. बाबा बागेश्वर ने कहा- हम ‘रामनीति’ के चक्कर में पटना आए हैं

July 6, 2025
छपरा में चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान.. बिहार में 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव !

छपरा में चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान.. बिहार में 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव !

July 6, 2025
राबड़ी आवास में मुहर्रम का जुलूस.. लालू यादव ने देखा अखाड़े का करतब, राबड़ी देवी ने की ताजिये की पूजा

राबड़ी आवास में मुहर्रम का जुलूस.. लालू यादव ने देखा अखाड़े का करतब, राबड़ी देवी ने की ताजिये की पूजा

July 6, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले सम्राट चौधरी.. पाताल से भी अपराधी को खोज निकाला जाएगा

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले सम्राट चौधरी.. पाताल से भी अपराधी को खोज निकाला जाएगा

July 6, 2025
बिहार में बना दीजिए जीजा आयोग, मेहरारू आयोग भी.. बंपर गुस्से में तेजस्वी यादव ने यह क्या कह दिया

NDA के शासन में अब तक 65,000 हत्याएं.. तेजस्वी यादव ने पूछा- जंगलराज चिल्लाने वाले अब कहां हैं

July 6, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 7, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

ये देश है, धर्मशाला नहीं, जहां कोई भी अपनी मर्ज़ी से चला आए विदेशी घुसपैठिए झारखंड पर बड़ा संकट बनकर छाए हैं: शिवराज सिंह चौहान

by
November 8, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को झारखंड की तीन विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। साथ ही रांची में केन्द्रीय सरना समिति के मतदाता जागरूकता अभियान में भी शिरकत कर पवित्र सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की। शिवराज सिंह ने बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेशानन्द गोस्वामी, मनोहरपुर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार दिनेश चन्द्र बोयपाई और जगन्नाथपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, इनके रहते झारखंड की जनता सुखी नहीं है। इन्होंने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। झारखंड में माटी, बेटी, रोटी बचाने के लिए जनता संकल्पबद्ध है और सभी ने मिलकर भाजपा को जिताने का फैसला किया है, ताकि विकास हो सके, झारखंड आगे बढ़ सके, विदेशी घुसपैठिए बहार निकाले जा सके, नौजवानों को रोजगार मिल सके, महिला सशक्तिकरण हो सके, किसानों की आय बढ़ सके और कानून व्यवस्था ठीक हो सके।

ये देश है, धर्मशाला नहीं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विदेशी घुसपैठिए एक बड़ा संकट बनकर झारखंड और आदिवासी संस्कृति पर छाए हुए हैं। ये हमारा देश है कोई धर्मशाला नहीं है कि, कोई भी अपनी मर्जी से चला आए। ये देश हमारा है, ये धरती हमारी है, ये जमीन, जल, जंगल, नदियां, पर्वत, पहाड़, खेत, हमारे हैं और हम इन पर और किसी का कब्जा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। यहां धड़ल्ले से घुपैठिए आ रहे हैं, आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं, जमीनों और पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। रूबीका और अंकिता जैसी बेटियों की निर्मम हत्याएं हो रही है, लेकिन झारखंड की सोरेन सरकार चुप्पी साधे बैठी है, क्योंकि, हेमंत सोरेन और जेएमएम-कांग्रेस के लोग विदेशी घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानते हैं। वोटों की लालच में उन्हें संरक्षण देकर उनके वोटर लिस्ट में नाम लिखवा रहे हैं और आधार कार्ड, राशन कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं। हालात ये हैं कि, संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44% से घटकर केवल 28% ही रह गई है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही नागरिकता का रजिस्टर बनाया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। ये घुसपैठिए झारखंड और देश के लिए एक बड़ा खतरा है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, यहां धड़ल्ले से गौ-तस्करी की जा रही है। गौ-तस्करों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

झारखंड की बहनों को मिलेगा सम्मान

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें चूल्हा खर्च के लिए प्रति माह 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। पूरे 4 साल 10 महीने कुछ नहीं दिया और चुनाव के नजदीक आते ही एक नई योजना बनाकर वोटों की लालच में महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपए डाल दिए। प्रति माह 2 हजार के हिसाब से एक साल के 24 हजार रूपए होते हैं और पांच साल के हिसाब से 1 लाख 20 हजार रूपए, लेकिन बहनों के खाते में आए केवल 2 हजार रूपए। शिवराज सिंह ने कहा कि, पहले हेमंत सोरेन ये बताएं कि, 1 लाख 18 हजार रूपए कहां गए। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकारें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा और महाराष्ट्र में बहनों के खाते में सम्मान राशि दे रहे हैं और झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही महीने की हर 11 तारीख को गोगो दीदी योजना बनाकर बहनों को 2100 रूपए की राशि सीधे खाते में दी जाएगी। इतना ही नहीं महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर केवल 500 रूपए में उपलब्ध कराया जाएगा और साल में दो बार त्योहार पर गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में अब हर बहन को स्व-सहायता समूह के माध्यम से लखपति दीदी बनाना है। लखपति दीदी का मतलब है कि, हर बहन की प्रति माह आमदनी 10 हजार रूपए से ज्यादा हो और सालाना 1 लाख से अधिक हो। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हैं।

जेएमएम-कांग्रेस झूठों के सरदार

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस और इंडी गठबंधन झूठों के सरदार हैं। इन्होंने झारखंड में युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नौकरियां नहीं मिली। 5 से 7 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन भत्ता भी नहीं मिला। सोरेन सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर बच्चों को कड़ी धूप में 10 किलोमीटर तक ऐसा दौड़ाया कि, कई बच्चे जिंदगी की जंग हार गए। बच्चों की माँ घर पर इंतज़ार कर रही थी कि, बच्चे सिपाही की वर्दी पहनकर वापस लौटेंगे लेकिन बच्चे तो कफन ओढ़कर लौटे। ये हादसा नहीं बल्कि हत्या है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यहां 2 लाख 87 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में इन खाली पड़े पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। बाकायदा कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब परिणाम आएंगे और कब नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए 2 साल तक प्रति माह 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। झारखंड के युवाओं को भाजपा पूरा न्याय देगी।

Related Post

मिल्कीपुर उप चुनाव : समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं से खास अपील- EVM की निगरानी करें

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल.. 8 करोड़ वोटरों की लिस्ट 25 दिन में कैसे तैयार होगी?

July 6, 2025
बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

July 6, 2025

देश में बढ़ रही गरीबी.. नितिन गडकरी ने खोल दी मोदी सरकार के हवाई दावों की पोल !

July 6, 2025

कब होगी हत्यारों की गिरफ्तारी.. जब मीडिया के सवालों से भागने लगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

July 6, 2025

आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करेंगे

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में आदिवासी संस्कृति संकट में हैं। प्रदेश के सामाजिक, आदिवासी भाई-बहनों के स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और आदिवासी समाज को सौंपा जाएगा। अवैध घुसपैठ के खिलाफ कानून बनाएंगे और हमारी पहचान ना मिटे, इसलिए आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने का काम करेंगे। आदिवासी समाज पर 26 प्रतिशत ज्यादा अपराध बढ़े हैं, अत्याचार के मामले बढ़े हैं, इनको पूरी तरह से रोका जाएगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, सोरेन सरकार ने पेसा ऐक्ट लागू नहीं किया लेकिन, भारतीय जनता पार्टी, एनडीए की सरकार पेसा एक्ट 5वीं अनुसूची के आधार पर लागू करेगी। मध्यप्रदेश जैसे राज्य में धर्मांतरण रोकने का कानून बनाया गया है। झारखंड की इस पवित्र धरती पर भी हमारी सरकार कानून बनाकर लोभ, लालच, भय, प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को रोकने का काम करेगी। जिन आदिवासियों की जमीन हथियाई गई है, कानून बनाकर वो जमीन आदिवासियों को वापस की जाएगी। ये हमारा संकल्प है।

हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने तीसरी बार पदभार संभालते ही पहली कैबिनेट में तय कर दिया था कि, हर गरीब को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। मोदी जी ने निर्णय लिया है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ पक्के आवास और बनाए जाएंगे। जिसमें झारखंड में 21 लाख पक्के आवास बनाए जाएंगे। जो गरीब परिवार छूट गए हैं, सर्वे कर सूची में उनका नाम जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री जी केन्द्र से पक्के मकान बनाने के लिए तो राशि भेजते ही हैं, लेकिन झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही घर का सजाने-संवराने के लिए सरकार 1 लाख रूपए की राशि अलग से देगी। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड में गरीबों को आवास बनाने के लिए बालू तक नहीं मिल रही है, यहां बालू बाल्टियों में किलो से बेची जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार के आते ही गरीबों को पक्के मकान बनाने के लिए बालू भी फ्री कर दी जाएगी। वहीं मोदी जी ने जल जीवन मिशन के लिए 5 हजार करोड़ की राशि भेजी थी ताकि, हर घर में नल से पानी दिया जा सके, लेकिन सोरेन सरकार जल जीवन मिशन का पैसा भी डकार गई। भाजपा की सरकार बनते ही हर घर में नल से जल पहुंचाया जाएगा, ये हमारा संकल्प है।

Share196Tweet123

Related Posts

मिल्कीपुर उप चुनाव : समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं से खास अपील- EVM की निगरानी करें

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल.. 8 करोड़ वोटरों की लिस्ट 25 दिन में कैसे तैयार होगी?

by RaziaAnsari
July 6, 2025
0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर...

बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

by RaziaAnsari
July 6, 2025
0

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी कार्यालय सदाक़त आश्रम में प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा...

देश में बढ़ रही गरीबी.. नितिन गडकरी ने खोल दी मोदी सरकार के हवाई दावों की पोल !

देश में बढ़ रही गरीबी.. नितिन गडकरी ने खोल दी मोदी सरकार के हवाई दावों की पोल !

by RaziaAnsari
July 6, 2025
0

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि देश में गरीबों की संख्या लगातार बढ़...

कब होगी हत्यारों की गिरफ्तारी.. जब मीडिया के सवालों से भागने लगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

कब होगी हत्यारों की गिरफ्तारी.. जब मीडिया के सवालों से भागने लगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

by RaziaAnsari
July 6, 2025
0

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज एक बार फिर से चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका के अंतिम संस्कार में शामिल होने...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
मिल्कीपुर उप चुनाव : समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं से खास अपील- EVM की निगरानी करें

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल.. 8 करोड़ वोटरों की लिस्ट 25 दिन में कैसे तैयार होगी?

July 6, 2025
बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

बिहार में लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश रची गई है : कांग्रेस

July 6, 2025
देश में बढ़ रही गरीबी.. नितिन गडकरी ने खोल दी मोदी सरकार के हवाई दावों की पोल !

देश में बढ़ रही गरीबी.. नितिन गडकरी ने खोल दी मोदी सरकार के हवाई दावों की पोल !

July 6, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.