बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लगातार घटनाएं घट रही है। ह’त्या, चोरी, छिनतई की घटनाएं लगातार आ रही है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है। जहां मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की ह’त्या कर दी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर रोड नंबर 2 स्थित मकान नंबर 62 की है। मृ’तक की पहचान एनके श्रीवास्तव(70) और उनकी पत्नी सुजाता(70) के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि एनके श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ ऊपर के फ्लोर पर रहते थे। नीचे रेंटर रहते है। वे सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के पचलकी के रहने वाले थे और बिस्कोमान से रिटायर हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि महिला का श’व किचन में था। वहीं, पति का श’व कमरे में पड़ा था। उनके तीन बेटे हैं। एक नीदरलैंड, दूसरा दुबई और तीसरा दिल्ली में रहते हैं। पटना में दोनों अकेले रह रहे थे।
पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि घटना देर शाम करीब 8:30 बजे की है। घटना की सूचना पाटलिपुत्र थाने को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रेंटर के मुताबिक आज दोपहर करीब 12:01 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। घर में रखे सामान और लॉकर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि बाहर का कोई व्यक्ति अंदर नहीं घुसा है। दोनों में जो लड़ाई झगड़ा था, उस एंगल पर हम जांच कर रहे हैं।
पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। दोनों के सिर में चोट लगी है। महिला के सिर में ज्यादा चोटें है। मौके से मसाला पीसने वाला पत्थर से निर्मित लोढ़ी-पाटी मिला है। ऐसा लग रहा है कि मारपीट के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया है।