बेगूसराय में अपराधियों ने एक मछुआरे की गोली मार कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं मछुआरे की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच हुआ है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है। मृतक पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड-3 निवासी श्री लाल सहनी के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल सहनी के रूप में हुई है।
क्या बिहार और आंध्र प्रदेश को मिलेगा स्पेशल स्टेटस का दर्जा, केंद्र के पास क्या है विकल्प
परिजनों ने बताया है कि मृतक गोपाल तालाब से मछली मारकर पर रखा हुआ था। तभी अपराधी आया और मछली लूटने लगा और 5 लाख की जानकारी मांगने लगा। जब मछली लूटने और रंगदारी देने का विरोध करने लगा इसी से नाराज होकर अपराधियों ने गोपाल सहनी को गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि वहां के दबंग अपराधी है। और लगातार मछली लूटने की घटना को अंजाम देते रहता था। फिलहाल इस घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दिए मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।