बिहार में कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव के चेहरे को लेकर स्पष्ट कुछ कह नहीं रही है लेकिन भाकपा माले ने तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री का चेहरा मान चुका है। दरअसल दिल्ली से पटना पहुंचे भाकपा माले के महासचिव डी. राजा ने स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के प्रमुख चेहरों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी सबसे बड़ी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए चुनावी सफलता की स्थिति में गठबंधन का नेतृत्व करेंगे।
कटिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई, सेमापुर के सुखासन में छापेमारी से मचा हड़कंप
वही डी. राजा ने भाजपा सरकारों पर भी कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि असम से लेकर उत्तर प्रदेश तक महिलाओं, बच्चों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। साथ ही भाजपा को आत्ममंथन करने की सलाह दी। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियां जस्टिस औदार्शन रेड्डी के समर्थन में हैं। रेड्डी को उन्होंने संविधान के प्रति प्रतिबद्ध और सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।
डी. राजा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से जुड़ी खबरों को गलत बताया और कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी राहत कार्यों में लगी है। उन्होंने 25 सितंबर को चंडीगढ़ में होने वाली अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस को आगे की रणनीति तय करने का मंच बताया।






















