आरजेडी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं, गठबंधन को एकजुट करने में जुटे तेजस्वी यादव की पार्टी में ही एकजुटता नहीं दिख रही है। एक तरफ तेजस्वी यादव महागठबंधन की बैठक कर रहे थे, दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के नेता की बहु ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

दरअसल, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज सोनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गयीं। प्रीति राज ने बीजेपी की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। जायसवाल ने कहा कि भाजपा में लोगों की आस्था बढ़ रही है।
महागठबंधन की मीटिंग के बाद भड़के मुकेश सहनी.. बोले- हम किसी के पीछे-पीछे नहीं घूमेंगे
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगों की आस्था हर दिन बढ़ती जा रही है। पार्टी के प्रति आस्था जता रहे सभी का स्वागत है। साथ ही जायसवाल ने प्रीति राज से कहा कि पार्टी से जुड़कर वे राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।