बिहार (14 अक्टूबर 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की एकजुटता को मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना में मीडिया से कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट है। बैठकें चल रही हैं। हमने सीटों की संख्या तय कर ली है। अब सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं.. बिहार की जनता को नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।
जदयू को बड़ा झटका, भागलपुर के सांसद अजय मंडल का इस्तीफा
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट है।” चौधरी ने BJP-JDU सहयोग को ‘अटूट’ बताया, जो 12 अक्टूबर के सीट बंटवारे (101-101 सीटें) के बाद आया। सम्राट चौधरी BJP के कद्दावर नेता हैं, जो 2024 में नीतीश के NDA लौटने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री बने।






















