RAMGARH: रामगढ़ के नए उपायुक्त चंदन कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा से अपना पदभार ग्रहण किया। वे रामगढ़ के 13वें उपायुक्त हैं। इससे पहले चंदन कुमार कृषि विभाग में निदेशक कृषि विभाग के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के सुधार पर जोर दिया जाएगा। सभी विभागों की समीक्षा की जा रही है। कार्य योजना बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि रामगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटन के क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाएगा।
नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर सील: 3 से 6 मार्च तक आवागमन बंद, सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज को छूट
नेपाल में 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव (प्रतिनिधि सभा चुनाव) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से...




















