सोनाहातु: झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। इंडिया एलाइंस के साथ नई सरकार का गठन भी हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी समीक्षा में लगे हुए हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने सिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। वर्तमान चुनावी स्थिति पर समीक्षा किया गया। चुनावी समीक्षा बैठक आज शुक्रवार को त्रिसंगम सतीघाट सोनाहातु में संपन्न किया गया। जिसमें सोनाहातु प्रखंड के सभी 14 पंचायत के 81 पोलिंग स्टेशन के बूथ कमिटी व बूथ प्रभारी मोजूद रहे। बूथ में पड़े मतदान एवं अन्य मौजूद स्थिति का आंकलन किया गया। बैठक में उपस्थित प्रत्याशी व संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जमीनी स्तर से संगठन को मजबूत कर सभी त्रुटि को सुधारते हुए जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा। सिल्ली का जनता ने 41725 मत देकर हमारे संगठन में सेवा करने का ऊर्जा को बढ़ाया है। संगठन के सभी साथी सिल्ली विधान सभा का जनता का सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड नव निर्माण के लिए जनता मूड बना चुका है। टाईगर जयराम महतो के विचार पर संपूर्ण झारखंड से भारी जन समर्थन मिला है।
सागर में आंधी का कहर: मकान की छत उड़ी, 2 बच्चों को बचाया गया
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में आज दोपहर एक भीषण आंधी ने तबाही मचा दी, जहाँ तेज हवाओं ने...