प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह के पिता उमेश्वर प्रसाद सिंह का गुरुवार को आनंदपुरी, पटना स्थित निवास पर निधन हो गया। उन्होंने 11:30 बजे अंतिम सांस ली। श्री उमेश्वर प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त अधिकारी थे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के निजी सहायक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।
उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 10:00 बजे आनंदपुरी स्थित उनके आवास से निकाली जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) भवन में सुबह 10:30 बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।