बिहार के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में उसरी पुल पर लोडेड ट्रैक्टर नाला में पलट गया। हादसे में चालक की मौ’त हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। गाड़ी में भी आग लगा दी। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । बताया जा रहा है कि वह पुलिस से बचकर भाग रहा था। इस दौरान यह घटना हो गई।
मृत’क चालक की पहचान शाहपुर निवासी पप्पू यादव के पुत्र रोशन कुमार(20) के तौर पर हुई है। एक महीना पहले ही हुई थी शादी। मृतक के भाई मंटू कुमार ने बताया कि रोशन कुमार रोड़ा लेकर उसरी की ओर जा रहा था। पुल पर पुलिस की गश्ती टीम पैसा वसूल रही थी। पैसा मांगने पर चालक सराय की ओर गाड़ी की ओर भागने लगा। इस दौरान उसरी पुल पर गाड़ी बड़े नाला में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौ’त हो गई। क्रेन की मदद से हमलोगों ने श’व को बाहर निकाला है।
रोशन की मौ’त के बाद लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 2 से 3 राउंड फाय’रिंग भी की, लेकिन विरोध करना पीछे हटना पड़ा। परिजनों ने पुलिस गाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने गोलगप्पे वाले की भी पिटाई कर दी। उसका ठेला भी पलट दिया।
घटना की सूचना पर एएसपी दीक्षा, एसडीओ प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत लिया है। घटनास्थल पर शाहपुर, दानापुर, रूपसपुर और खगौल पुलिस कैंप कर रही है।
एएसपी दीक्षा ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौ’त हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। दो सिपाही जख्मी हुए हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
श’व को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल पोस्ट’मॉर्टम के लिए भेजा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस की ओर से कोई फाय’रिंग नहीं की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।