बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार सतत आर्थिक विकास के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है।
राज्य का आर्थिक विकास दर 14.47 फीसदी पर पहुंच गया है, जो कि राष्ट्रीय औसत 9.60 फीसदी से लगभग 5 फीसदी अधिक है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और ईमानदार प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश का विकास दर गत कई वर्षों से निरंतर दो अंकों में बना हुआ है।
विकास दर के मामले में हमारा बिहार देश के कई समृद्ध राज्यों को पीछे छोड़कर चैथे स्थान पर है। साथ ही श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2024-25 के राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 12.80 फीसदी का बढ़ोतरी हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि नए वर्ष में बिहार नए आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ प्रगति पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि दिसंबर में आयोजित बिहार बिजनेस कनेक्ट में निवेशकों के साथ कुल 1 लाख 81 हजार करोड़ के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है और यह आंकड़ा बीते साल से करीब तीन गुणा अधिक है। प्रदेश में बेहतर बुनियादी ढांचे-सड़कों का निर्माण, निर्बाध बिजली और पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पहले से काफी सुदृढ़ हुई है।
जंगलराज के अंधकार से निकलकर प्रदेश सुशासन के रास्ते पर अग्रसर है। नीतीश सरकार के प्रयासों से बिहार में औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है इसलिए देश-दुनिया के निवेशक बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं और नए-नए उद्योग धंधे स्थापित हो रहे हैं।
पटना : बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण की कमान रूसी कंपनी को
बिहार की राजधानी पटना जल्द ही एक अत्याधुनिक हवाई अड्डे का गवाह बनेगा। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण की जिम्मेदारी रूस...