रांची: सीएम हेमंत सोरेन अबुआ आवास को लेकर वड़ी घोषणा की है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से पोस्ट कर हेमंत ने कहा कि हर झारखंडी का अपना आवास होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने मंईया सम्मान योजना को राज्य के हर घर तक पहुंचाया है, वैसे ही हर झारखंडी परिवार का अपना तीन कमरों का पक्का मकान होगा। सीएम ने कहा कि हम आठ लाख मकान बनवा रहे हैं।
साथ ही बाकी के 17 लाख मकानों को बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड के लोगों को घर देने के मामले में हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक सबका अपना पक्का छत नहीं होगा। उन्होंने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा कि हर झारखंडी का होगा अपना आवास। जैसे हमने मंईया सम्मान घर घर पहुंचाया है – वैसे ही हर झारखंडी परिवार का अपना तीन कमरों का पक्का मकान होगा। दिल्ली से बड़े बड़े मंत्री लोग – झारखंड आ कर 300 घर देने को अपनी उपलब्धि बता ख़ुद की पीठ थपथपा जाते हैं। हम 8 लाख मकान बनवा रहे हैं और साथ ही बाक़ी के 17 लाख मकानों की तैयारी शुरू कर दी है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सबका अपना पक्का छत नहीं होगा।