पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान (Fawad Khan) और अभिनेत्री वाणी कपूर की विवादास्पद फिल्म ‘आबीर गुलाल’ (Aabeer Gulaal) 12 सितंबर को भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज हो गई। यह फिल्म पहले 9 मई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद के राजनीतिक तनाव के बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, कहा मुझे मैदान में दौड़ते देखा, चाय बेचते मोदी को किसने देखा
पीआईबी ने सोशल मीडिया पर एक फैक्ट चेक रिपोर्ट के जरिए स्पष्ट किया कि मूवी को लेकर किए जा रहे सभी दावे झूठे हैं। उन्होंने लिखा,”कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि फवाद खान और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 26 सितंबर, 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह दावा फर्जी है। इस फिल्म के लिए ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई है।पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान (Fawaad Khan) और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल (Aabeer Gulaal) की इंडिया रिलीज को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी। 12 सितंबर को ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो गई। इसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि 26 सितंबर को इसे भारत में भी रिलीज किया जाएगा।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने पहले बताया था कि फिल्म के निर्माण बैनर इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (यूके) दो सप्ताह बाद भारत में फिल्म रिलीज करने पर विचार कर रहा है।उन्होंने लिखा था, अबीर गुलाल आज 12 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (यूके) की टीम ने अब इस फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में दो हफ्ते बाद, 26 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। उन्हें इस फ़िल्म पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि एक सरल और प्यारी सी प्रेम कहानी वाली यह फिल्म भारत समेत दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा, 26 सितंबर को कोई और फिल्म रिलीज नहीं हो रही इसलिए ‘अबीर गुलाल’ को एकल रिलीज का फायदा भी मिलेगा।






















