संसद में बजट भाषण शुरू हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि विकिसित भारत के लिए हमें हमारी पिछली दो सरकार से प्रेरणा मिल रही है, हमारी सरकार ने रिफॉर्म किए हैं जिससे दुनिया का ध्यान हमपर आया है। बजट में गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी समेत 10 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। गरीबी के खात्मे, अच्छे स्कूल, अच्छा स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।
कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, 7 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
किसानों के पास और उपजाने का सामर्थ्य है। किसानों ने फसल उत्पागन बढाया और सरकार ने खरीद में मदद की। हमारी सरकार अब तूर, उरद आदि पर फोकस करेगी। सब्जियों का उपयोग बढ़ रहा है। किसानों के लिए लाभाकारी मूल्यों को बढावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सहकारी समीतियां बनेंगी। बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना होगी। यह बोर्ड मखाना किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगा। राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन शुरू होगा। इसके तहत बीजों की 100 से अधिक किस्मों को उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार की साड़ी पहन कर बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण… मधुबनी की दुलारी देवी ने किया था गिफ्ट
मत्स्य उद्योग में भारत दूसरे नंबर पर है। समुद्री खाद्य का मूल्य 60 हजार करोड़ है। अंडमान निकोबार पर विशेष ध्यान देते हुए सतत मछली पकड़ने को बढ़ावा देगी। सरकार की ओर से कपास उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों की आमदनी बढ़ाने को मदद मिलेगी। किसान क्रेडिट कार्ड से लोन 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार NCDC को सहकारी समीतियों के माध्यम से सहायता प्रदान करेगी।