RANCHI: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात को खटाल में दो युवक के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक ने हत्या कर दी। वहीं इस मामले में ओरमांझी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कर ली गई है। वह सदर इलाके का रहने वाला है।ओरमांझी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर दोनों के बीच विवाद क्या था। इसके बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा।
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: RJD का ‘हिना शहाब’ दांव.. AIMIM की चुनौती पर एक तीर से कई निशाने साधने की रणनीति
बिहार में 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव (Bihar Rajya Sabha Election) को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है।...




















