आज पहली बार दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई रूट पर इंडिगो की नॉन स्टॉप विमान सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो की पहली फ्लाइट आज दोपहर 01.15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर रवाना होगी। दो घंटा 55 मिनट के बाद शाम 04.10 बजे जहाज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहीं मुंबई से दरभंगा के लिये फ्लाइट सुबह 10.15 बजे उड़ान भरेगा, जो दोपहर 02 घंटे 30 मिनट के बाद दोपहर 12.45 बजे यहां पहुंचेगा।
नीरज सिंह बबलू का लालू यादव पर निशाना, बोले- बुढ़ापे में भसिया गए
12 दिसंबर से दिल्ली रूट पर भी सेवा
बता दें कि इसके पहले इंडिगो द्वारा कोलकाता और हैदराबाद रूट पर सीधी प्लेन सेवा संचालित की जा रही है। अब इस रूट पर स्पाइसजेट के बाद इंडिगो की एंट्री होने से यात्रियों को सीधा लाभ होने वाला है। बता दें, 12 दिसंबर से दिल्ली रूट के लिए भी इंडिगो के विमान उड़ान भरेंगे। शुरूआती दौर में इंडिगो की यह सेवा सप्ताह में चार दिन मिलेगी। इसके लिए यात्री रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को बुकिंग करा सकते हैं।