झारखंड सरकार में मंत्री रहे राजा पीटर ने जदयू का दामन थाम लिया है। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार में आस्था रखते हुए झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने जदयू ज्वाइन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राजा पीटर को जदयू में शामिल कराया।
Insider Live ने पहले ही बताया था शिबू सोरेन को हराने वाले राजा पीटर जदयू में हो रहे शामिल
राजा पीटर दो दशकों से अधिक समय से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, वर्ष 2005 में बिसरा विकास समिति के बैनर पर विधानसभा-58 तमाड़ मे चुनाव लड़े। वर्ष 2008 में संपन्न उप-चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो एवं तत्कालीन झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पराजित किया। वर्ष 2009 के आम विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) से चुनाव जीता और झारखंड सरकार में 2010 में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रहे।
सोमवार को दिल्ली में राजा पीटर की ज्वाइनिंग कराने के दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद स्वान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, शैलेन्द्र महतो, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।