बिहार के कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन (Pramod Kumar Singh passed away) हो गया। मंगलवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तत्काल वाराणसी ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
जीतन राम मांझी बोले- ‘हमें नजरअंदाज किया जा रहा है’, लगता है कैबिनेट से देना पड़ेगा इस्तीफा
बता दें कि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह लगभग 64 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे कैमूर जिले और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने भभुआ विधानसभा क्षेत्र से 3 बार चुनाव जीतकर विधायक पद का कार्यभार संभाला। वे जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा वे दो बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर और एक बार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर विधायक बने।

प्रमोद कुमार सिंह का निधन बिहार की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों को इस दुखद समय में ढांढस पहुंचाने के लिए कई नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक व्यक्त किया है।