असम और दिल्ली की रहने वाली दो अलग-अलग लड़कियों की दोस्ती झारखंड के रहने वाले दो लड़कों के साथ हुई। सभी ने आपस में मिलने की योजना तैयार की और जगह दिल्ली तय किया। इसके बाद सभी वापस लौटे और पलामू के डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में भटक रहे थे। सभी को इस तरह भटकता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लड़की के साथ तीनों लड़कों को रिकवर किया।
मेदिनीनगर टाउन थाना की पुलिस द्वारा निरुद्ध किए सभी नाबालिग हैं। दो लड़कियों के साथ तीन लड़के रेलवे स्टेशन पर ऐसे ही भटकते हुए नजर आए। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़कियों को बालिका गृह जबकि लड़कों को बाल गृह में भेजा गया है। पुलिस ने सभी नाबालिगों सीडब्लूसी के हवाले कर दिया है। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने नाबालिग लड़के और लड़कियों के रिकवर करने की पुष्टि की है।
झारखंड के सिमडेगा के रहने वाले इंटर की छात्र की दोस्ती असम के सोनपुर के मिशन चरियाली की रहने वाली एक नौंवी क्लास की छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इंटर में पढ़ने वाले नाबालिग का एक दोस्त जो लातेहार के महुआडांड़ का रहने वाला है उसकी दोस्ती दिल्ली की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ हुई। इसके बाद में सभी ने दिल्ली में मिलने की योजना तैयार की। दोनों लड़के अपने एक दोस्त को लेकर लड़कियों से मिलने के लिए दिल्ली गए। वहां मिलने के बाद तीनों लड़के दोनों लड़कियों को लेकर डालटनगंज पहुंचे थे। जहां से पांचों नाबालिगों को पुलिस के द्वारा रिकवर किया गया।