लोकगायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का हालचाल जानने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह AIIMS पहुंचे हैं। उन्होंने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान से मुलाक़ात की और अब तक के इलाज और अभी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हम सब आपके साथ हैं। आपको हर संभव मदद दी जाएगी। वहीं इस मुलाकात के वक़्त AIIMS के सीनियर डॉक्टर्स मौजूद रहे।
भूमिहारों से बोले प्रशांत किशोर- अपना वोट पानी में फेंक देना लेकिन नीतीश कुमार को मत देना…
लोकगायिका शारदा सिन्हा लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार की रात से शारदा सिन्हा को फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है। इससे पहले वो प्राइवेट वार्ड में थीं। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि इस बार उनकी मां काफी मुश्किलों में हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर अंशुमन सिन्हा से बातचीत की और शारदा सिन्हा की तबीयत की जानकारी ली।
छठ महापर्व को लेकर बिहार सहित कई राज्यों में धूम है। हालांकि शारदा सिन्हा की सेहत को लेकर उनके फैंस और लोग चिंतित हैं। लगातार राजनीतिक जगत के लोग भी उनका हालचाल ले रहे हैं। शारदा सिन्हा के हेल्थ अपडेट का लोग इंतजार कर रहे हैं।