रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। जिसके बाद वो भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए है। बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे, इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। नरेंद्र मोदी के साथ इसबार 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की, 5 नेताओं ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है। बिहार की बात करें तो यहां से बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के अलावा चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, ललन सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
तीसरी बार सांसद बने गिरिराज
गिरिराज सिंह तीसरी बार सांसद बने है वहीं तीसरी बार उन्हें केंद्र में मंत्री भी बनाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बहुत अच्छी बात है कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गैर कांग्रेसी सरकार ने हैट्रिक लगाई है, यह PM मोदी के काम को दिखाता है, हमें भारत को विकसित भारत बनाना है।
2014 में पहली बार सांसद बने थे गिरिराज
गिरिराज सिंह पहली बार साल 2014 में नवादा सीट से जीतकर सांसद बने थे, उन्होंने आरजेडी के उम्मीदवार राजबल्लभ यादव को हराया था, वहीं साल 2019 में गिरिराज की सीट बदल दी गई थी, उन्हें बेगूसराय भेज दिया गया था, जहां उन्हें सीपीआई उम्मीदवार रहे कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ना था, और जीत हासिल की थी।
वहीं 2024 में एक बार फिर गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही सांसद बने हैं, इस बार भी उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय को हराया है। बतौर नेता गिरिराज सिंह की एंट्री साल 2002 में हुई थी, गिरिराज सिंह साल 2002 में बिहार विधान परिषद का सदस्य बने थे, उच्च सदन के सदस्य के तौर पर गिरिराज सिंह का 12 साल का कार्यकाल रहा था।