रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने झारखंड राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर महामहीम राष्ट्रपति से चर्चा की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है,
जिसमें लिखा है, ‘माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तथा राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।’यह एक्स एकाउंट झारखंड राज्यपाल नाम से दर्ज है। बताते चलें कि झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार दिल्ली गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राज्य के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की।