रांची. झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार आज रांची पहुंच गये। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बाकायदा उन्हें लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद एयर पोर्ट पहुंचे थे। इसके साथ ही नव नियुक्त राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इधर राज्यपाल के रांची पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर उनके स्वागत का फोटो शेयर किया और साथ ही लिखा कि ‘भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि पर राज्य के मनोनीत राज्यपाल आदरणीय संतोष गंगवार जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार।’बता दें कि इससे पहले आज ही झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें विदाई के लिए खुद रांची एयर पोर्ट पहुंचे।
बिहार MLA खरीद मामला: EOU ने RJD नेता बीमा भारती समेत 4 को भेजा नोटिस, 21 जुलाई तक पेश होने का निर्देश
Bihar News: बिहार में विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई...