पटना राजद प्रदेश कार्यालय में इंडी गठबंधन (INDI Alliance) की बैठक खत्म हो गई है। करीब तीन घंटे तक मंथन के बाद पांच बजे महागठबंधन की बैठक समाप्त हो गई है। महागठबंधन की बैठक आरजेडी दफ्तर में दोपहर 2.15 बजे शुरू हुई और शाम करीब 5 बजे खत्म हुई। यह बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजद, कांग्रेस, वाम दलों के साथ VIP पार्टी के नेता मौजूद भी मौजूद रहे। सबसे पहले वीआईपी, वाम दलों और कांग्रेस ने अपनी बातें रखीं। फिर आखिर में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने प्रस्ताव रखे। सूत्रों के अनुसार बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने, घटक दलों की एकजुटता मजबूत करने को लेकर सहमति बनाई गई।
पटना में महागठबंधन की बैठक जारी.. VIP और भाकपा माले ने तेजस्वी के नाम पर लगा दी है मुहर
बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने बताया कि बिहार के मुद्दों को लेकर मीटिंग में चर्चा की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन की सभी पार्टियां एक साथ 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने के लिए एनडीए के सभी नेता दोषी हैं। सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे कोई सवाल नहीं पूछते हैं।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मोदी ने बिहार को ठगने का काम किया। बिहार ने इतने सांसद दिए, फिर भी कुछ नहीं किया गया। तेजस्वी यादव ने बताया कि महागठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने बिहार के मुद्दों पर बात की। इसमें महिला, युवा, बुजुर्गों, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। पुलिस की पिटाई हो रही है, महिलाओं से बर्बरता हो रही है। बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।