पटना में बारिश के बीच राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी गांधी मैदान पहुंचे, सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के मौके पर गांधी मूर्ति के पास माल्यार्पण किया। राज्य सरकार के द्वारा हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाता है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक कल, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
गांधी जयंती के कार्यक्रम के दौरान पटना में बारिश हो रही थी। इसके बावजूद राज्यपाल और मुख्यमंत्री समय पर गांधी मैदान पहुंचे और समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने से पहले नगर निगम की विशेष टीम को मैदान में तैनात किया गया। बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया था, जिसकी निकासी का कार्य कराया गया। साथ ही गांधी प्रतिमा के समीप विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया
बिहार सरकार द्वारा हर साल महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी मैदान में राजकीय समारोह आयोजित किया जाता है। इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी एकत्र होकर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।






















