महिला भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 में जीत हासिल कर ली है। यह जीत का खिताब भारत को 7वीं बार मिल रहा है। आज शनिवार को भारत ने श्रीलंका के साथ एशिया कप T20 का फाइनल मैच खेला। जिस दौरान भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया।
65 रन में ही सिमट गई श्रीलंका की टीम
मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता। वही टॉस जीत कर श्रीलंका ने बल्लेबाजी करने का फैसल लिया। जिसके बाद श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खो कर 65 रन में ही सिमट गई। वही महिला भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन के साथ 8.3 ओवर में दो विकेट खो कर 71 रन बना कर एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया। मैच में रेणुका सिंह ठाकुर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वही राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी की बात करे तो मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े।
भारत टीम की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, हेमलता, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़
श्रीलंका टीम की प्लेइंग-11
चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समराविक्रमा, निल्क्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, ओशदी रणसिंघे, कविशा दिल्हरी, मल्श शहनी, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनवेरा, अचिनि कुलसुरैया