बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) के कंप्यूटर से आंकड़े चोरी और डिलीट करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कंप्यूटर परिषद के विस्तारित भवन के कक्ष संख्या 24 में रखा हुआ था।
कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने PM मोदी को बताया देश का सबसे कामचोर प्रधानमंत्री..
अधिकारियों ने बताया कि परिषद की ओर से छह जून को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें नीति प्रभाग (गोपनीय शाखा) के एक कंप्यूटर से महत्वपूर्ण जानकारी चोरी करने के बाद उसे डिलीट किये जाने का आरोप लगाया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईओयू थाना में 9/25 में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को दिया गया है।