आंध्र प्रदेश सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आर.पी. ठाकुर को राज्य सरकार ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है। उन्हें दो साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि आर.पी. ठाकुर अपने प्रशासनिक अनुभव से सरकार को कानून-व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मामलों में मार्गदर्शन देंगे।
आर.पी. ठाकुर इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस के डीजीपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुलिस सुधारों और सुरक्षा नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है, जो सरकार के लिए उपयोगी साबित होगा।
आपको बता दें कि आरपी ठाकुर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनका पैतृक घर सीतामढ़ी जिले में है।
