जहानाबाद में एक दंपति का जीवन का दर्दनाक अंत हो गया। पति ने पहले अपनी पत्नी की गर्दन काट दी और फिर खुद का भी गला रेत डाला।
7 दिनों से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र की है। यहां बंधु बीघा गांव में पति-पत्नी में एक हफ्ते से विवाद चल रहा था। इससे आक्रोशित पति अजीत कुमार ने पत्नी संगीता देवी का गला चाकू से काट डाला। इसके बाद अपना गला भी काट लिया। दोनों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए तो देखा की दोनों जमीन पर पड़े हुए हैं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। मगर, पटना आने के दौरान रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। शादी के चंद दिनों के बाद से ही दंपति में मनमुटाव चल रहा था। अक्सर दोनों में मारपीट होती थी। हाल में दोनों एक शादी समारोह में भी आपस में लड़े थे।