25 फरवरी को पूर्णिया में आयोजित होने वाली महागठबंधन की महारैली को सफल बनाने में घटक दलों के नेता जुटे हुए हैं। महागठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी के तहत किशनगंज में महागठबंधन के घटक दलों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में कांग्रेस, राजद सहित तमाम दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी 25 फरवरी को पूर्णिया में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की गई।
2024 का महाभारत: BJP ने Congress को बनाया ‘दुर्योधन’, Nitish-Tejashwi बनाना चाह रहे ‘कर्ण’
पूर्णिया से होगा लोकसभा चुनाव का आगाज
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया से आगामी लोकसभा चुनाव का आगाज होगा और यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग त्रस्त हैं। भाजपा ने आठ सालों से सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर देश को तोड़ने का काम किया है। वही उन्होंने जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पर जल्द कारवाई की बात कही है। सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि भाजपा अगर हिंदू राष्ट्र, हिन्दू- मुसलमान और पाकिस्तान की बात नहीं करे तो उनका खाता नहीं खुलेगा। जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने कहा कि पूर्णिया से भाजपा भगाओ, देश बचाओ का बिगुल फूंक जायेगा। यह रैली ऐतिहासिक होगी।