विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। जदयू, राजद, भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार सियासी तीर चला रहे हैं। इस बीच विजयादशमी पर जदयू लालू यादव का एक एआई वीडियो शेयर किया है। इसमें रावण की तरह लालू यादव के भी 10 सिर दिखाई दे रहे हैं।
रिराज सिंह का कांग्रेस पर वार, चितंबरम को बताया कमजोर नेता
वीडियो में लालू के 10 सिर दिखाई दे रहे हैं। जिन पर अपराध, लूट, भ्रष्टाचार, छिनतई, रंगदारी, जातीय हिंसा, हत्या, अपहरण और बलात्कार लिखा हुआ है। इसमें लालू यादव हंसते हुए दिख रहे हैं। इसमें बिहार की जनता रूपी राम तीर चलाकर लालू रूपी रावण का वध कर देते हैं। वीडियो के अंत में लिखा गया है कि बुराई की हमेशा हार होगी
चित्र में लालू यादव के गले में लालटेन की माला दिखाई गई है, जिसे बिहार की जनता के तीर से ध्वस्त होते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही विजुअल में संदेश दिया गया है—
“बुराई की हमेशा हार होती है।”



 
                                









 
			 
			


 
                                 
		






