रांची स्थित पुराना विधानसभा विधायक क्लब में आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने की। बैठक में जदयू के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती समेत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जदयू का झारखंड में एक बड़ा जनाधार है और इसीलिए पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एकबार फिर झारखण्ड में एनडीए की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड को विकसित प्रदेश बनाना भी हमारा लक्ष्य है।
अचानक अनंत सिंह के गांव लदमा पहुंच गये सीएम नीतीश… बीच सड़क पर हुई दोनों नेताओं की मुलाक़ात
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में इस बार जनता दल यूनाइटेड भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में जेडीयू ने आज यानी सोमवार (9 सितंबर) पार्टी ने झारखंड प्रदेश कार्य समिति की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, प्रभारी अशोक चौधरी, सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक सरयू राय सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित रणनीति पर चर्चा हुई।