[Team Insider] झारखंड की राजधानी रांची में विकसित हो रही स्मार्ट सिटी में निवेश के लिए सभी जरूरी आधारभूत संरचना तैयार हो गया है। उसके बाद कॉरपोरेशन निवेशकों के बीच पहुंचा है। अगर कोई निवेशक खुद को बेहतर समझते हैं। तो रांची स्मार्ट सिटी निवेश के लिहाज से उनके लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन है। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट 2022 में बोलते हुए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार नें ये बात कहीं।
लैंड ऑक्शन के लिए बना प्लेटफॉर्म पूरी तरह से पारदर्शी
उन्होंनें कहा कि स्मार्ट सिटी की ओर से लैंड ऑक्शन के लिए बना प्लेटफॉर्म पूरी तरह से पारदर्शी, कंटैक्टलेस और सुगम है। उन्होंनें यह भी कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद निवेशकों को लेकर बेहद संवेदनशील,सजग और सकारात्मक हैं। इस लिए दिल्ली के निवेशकों को रांची में निवेश को लेकर अपनी तत्परता दिखानी चाहिए।
झारखंड इज ऑफ डूइंग बिजनेस में नंबर वन
वहीं रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने भी दिल्ली के निवेशकों से रांची आनें, स्मार्ट सिटी को नजदीक से जानने और यहां निवेश के लिए अपील की। उन्होंनें कहा कि हमारा शहर और हमारा राज्य वो सभी अर्हता रखता है, जो एक निवेशक लिए जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी की योजना क्रियान्वयन में रांची अग्रणी शहरों में शामिल है, तो झारखंड इज ऑफ डूइंग बिजनेस में नंबर वन है। निवेशकों के लिए सिंगल विन्डो सिस्टम है,इसलिए यहां निवेश में किसी प्रकार का संकोच नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप निवेश करते हैं, तो रांची और झारखंड में आपके लिए पहले से बाजार भी तैयार है।