[Team insider] रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने से नगद 92 हजार, जेवर वह हजारों रुपए के घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित विजय कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास मिलने से अपने पुराने घर को तोड़ दिया था, नया प्रधानमंत्री आवास बनाने का काम शुरू किया था। गांव के लोगों के सहमति से तत्काल धुमकुरिया भवन में रह कर अपना आवास बना रहा था।
ग्रामीणों ने दूरभाष पर दी जानकारी
विजय कच्छप ने बताया कि गुरुवार सुबह अपने पत्नी मीना कश्यप को लेकर इलाज कराने रांची गया था। दोपहर में घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने दूरभाष विजय को बताया कि घर में आगा लगी है। गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास किया किंतु तब तक पूरा घर जल गया।
आग लाने की कारणों का पता नहीं चल पाया है
विजय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए कुछ चार-पांच दिन पूर्व ही 40 हजार रुपैया बैंक से निकाल कर रखा था। पहले से नगद भी था। ज्वेर और सभी समान भी जल गये। दो बेटा है दोनो बाहर काम करने नागालैण्ड गये है। इधर भाजपा के जानजातीय मोर्चा के जिला महामंत्री नीरज कुजुर ने अंचलाधिकारी से क्षतिपूर्ति की मांग की है। वहीं आग लाने की कारणों का पत्ता नहीं चल पाया है।