रांची: झारखंड राज्य हज समिति ने सूचना जारी कर बताया है कि वर्ष 2025 में हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग 13 अगस्त से 9 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें झारखंड राज्य हज समिति, रांची के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गयी है। जो लोग हज करने के इच्छुक हैं, वे हज कमिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा एंड्रॉयड मोबाइल एप “HajSuvidha” के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बतातें चलें कि हज के लिए आवेदन करने के क्रम में सभी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही आवेदक के पास भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना जरूरी होगा। पासपोर्ट की वैधता 15 जनवरी 2026 तक की होनी चाहिए।