झारखंड के चाईबासा में एक शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग भतीजी से दु’ष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिक्षक की उम्र 65 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा कि शिक्षक ने नाबालिग के साथ कई बार संबंध बनाया, ऐसे में जब पीड़िता आठ माह की गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय वृद्ध शिक्षक ने घर में काम-काज करने के लिए अपनी 17 साल की भतीजी को रखा था। काम के एवज में वह भतीजी को पैसे का भुगतान भी करता था। वहीं चाचा के घर का काम निपटाने के बाद भतीजी वापस अपने घर चली जाती थी।
लेकिन इसी दौरान रविवार की सुबह भतीजी अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर गई. लड़की के घरवाले समझ नहीं पाए की लड़की को क्या हुआ है। लड़की को बेहोशी की हालत में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बेहोश नाबालिग लड़की की जांच की। जांच के बाद जब डॉक्टर ने बेहोशी का कारण परिजनों को बताया तो परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी।