Parliament Monsoon Session: JDU सांसद संजय कुमार झा ने बिहार में SIR मुद्दे पर कहा, “बिहार में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। यह पहले 2003 में भी किया गया था। यह पहली बार नहीं हुआ। वोटर लिस्ट को रिवाइज कराना और चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है। विपक्ष जानता है कि बिहार में चुनावों का क्या नतीजा होने वाला है।
Parliament Monsoon Session: बिहार में SIR मुद्दे पर चर्चा की मांग.. INDI गठबंधन ने किया प्रदर्शन
SIR मुद्दे पर विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “SIR एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभ्यास है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने कार्यकाल में 20-25 बार ऐसा किया है। यह अभ्यास लंबे समय से नहीं किया गया है। हमें सरकार से यह मांग करनी चाहिए कि जिन लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है, उनकी पहचान की जाए। अगर यह एक संवैधानिक कार्य है, तो उन्हें इससे क्या समस्या है।”

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “जो लोग संविधान को अपने हाथ में लेकर घूम रहे हैं, वे संवैधानिक व्यवस्थाओं का सबसे ज्यादा मजाक उड़ा रहे हैं। SIR चुनाव आयोग की एक व्यवस्था है। यह व्यवस्था दशकों से देश में लागू है। अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए ये लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
सुबह-सुबह नीतीश कुमार का चुनावी धमाका.. आशा-ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में भारी बढ़ोतरी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “SIR कोई पहली बार नहीं हो रहा है। ये 2003 में भी हुआ है। बहुत बार हुआ है। चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है। चुनाव आयोग इसका निर्णय करता है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। किसी कोई दिक्कत है तो वे चुनाव आयोग से संपर्क कर सकते हैं।