कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपनी ‘नौकरी दो पलायन रोको’ पदयात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हो गये हैं। आज रविवार को अपनी पदयात्रा में कन्हैया अररिया में थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कन्हैया कुमार के बाउंसरों के साथ विवाद हो गया जिसमें धक्का मुक्की की खबर है। उसके बाद आनन फानन में पदयात्रा रोक दी गयी और कन्हैया दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली से उन्हें कॉल आया था।
अमित शाह ने बिहारवासियों को दी करोड़ों की सौगात.. नीतीश की तारीफ, लालू पर बरसे
दरअसल, अररिया में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की तस्वीरें सामने आयी हैं। झड़प की पुष्टि खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर खान ने की है। जिलाध्यक्ष ने बताया है कि झड़प के बाद कन्हैया कुमार पदयात्रा को बीच में छोड़कर दिल्ली चले गए हैं।
अमित शाह के सामने सीएम नीतीश ने खोल दी पोल.. बोले- हमरे पर्टिया के लोग इधर-उधर कर दिया था
पार्टी की नाक बचाते हुए जिलाध्यक्ष अनवर खान बताया कि कन्हैया को राहुल गांधी का फोन आया था, इसलिए दिल्ली चले गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई बैठक बुलाई गई है उसी में शामिल होने के लिए कन्हैया को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि झड़प की बात सही है लेकिन इस वजह से कन्हैया कुमार पदयात्रा छोड़कर नहीं निकले हैं।