रांची: काटांटोली फलाईओवर की गुणवता को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इसे लेकर बताया जा रहा कि फ्लाईओवर की सड़क खराब है। इस पर तेज बाईक चलाना खतरनाक हो सकता है। कई बाई राईडर यहां गिर रहें हैं। वहीं इसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीटर से ट्वीट कर हेमंत सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांटाटोली फ्लाईओवर चालू हुए चार दिन नहीं हुए और इसमें भ्रष्टाचार के गड्ढे उभर कर सामने आ गए।
फ्लाईओवर की घटिया राइडिंग क्वालिटी भी जनता के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। फ्लाईओवर की जर्जर हालत देख कर ऐसा लगता है, जैसे हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर का भारी भरकम फंड हड़प कर चुनाव में उपयोग करने के लिए इकट्ठा कर लिया है। हर विकास योजना में कमीशन वसूल कर जनता की जान को जोखिम में डालने की आदत हेमंत सोरेन को भारी पड़ने वाला है। राज्य के मुख्य सचिव संज्ञान लेकर कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी, गुणवत्ता जांचने वाले भ्रष्ट इंजीनियर और उद्घाटन करने वाले कमीशनखोर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कठोर कारवाई करें।