लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारियों में लगी हुई है। बिहार में भी राजनीतिक पार्टियां भी अपने संगठन में बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। खास कर जदयू बिहार में अपनी पार्टी में सैकड़ों उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव बना चुकी है। कुछ दिनों पहले जदयू ने एक राजनीतिक सलाहकार समिति बनाया था। जिसमें 300 लोगों को शामिल किया गया था। अब 98 नेताओं की राष्ट्रीय कार्य समिति बनाई गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस लिस्ट जारी की है।
केसी त्यागी को भी मिली जगह
जदयू की इस 98 सदस्यीय कार्यसमिति में सबसे पहले नंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। कार्यसमिति में केसी त्यागी का भी नाम है कुछ महीने पहले तक पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव हुआ करते थे। लेकिन उसके ललन सिंह की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से उन्हें बाहर कर दिया था। जिसके बाद खुद केसी त्यागी ने ये बात कही थी कि वो किसी भी पद पर नहीं रह सकते हैं। लेकिन बाद में उन्हें जदयू का मुख्य प्रवक्ता और विशेष सलाहकार बनाया गया। वहीं अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी शामिल किया गया है।
लिस्ट में JDU के सभी मंत्रियों और सांसदों के नाम शामिल
बता दें कि जदयू की कार्यसमिति में जदयू के सारे मंत्री और जेडीयू के तमाम सांसदों का नाम भी शामिल है। कुछ पूर्व विधायकों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
JDU कार्यसमिति की लिस्ट
