खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन आज 4 मई से 15 मई तक बिहार और नई दिल्ली में होगा। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के 5 शहरों – पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित हो रहे हैं, जबकि तीन खेल – शूटिंग, जिमनास्टिक और ट्रैक साइकिलिंग दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
जेडीयू नेता सुधाकर भारद्वाज को प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति में मिली जगह.. CM नीतीश का जताया आभार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में करीब 10,000 खिलाड़ी इस बार हिस्सा लेंगे। भारत के इस प्रमुख युवा खेल टूर्नामेंट का यह सातवां संस्करण है। इसकी शुरुआत 4 मई को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मे तीरंदाजी के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शुभारंभ आज भव्य रूप से हो गया।
इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों का विधिवत उद्घाटन संध्या मे करेंगे। भागलपुर गर्व का विषय है बल्कि राज्य के खेल क्षेत्र को एक नई पहचान देने वाला क्षण भी है। इस आयोजन में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 से अधिक युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 28 खेलों में 2435 पदकों के लिए मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
आर्चरी- 4-7 मई, सैंडीज कम्पाउंड कॉम्प्लेक्स भागलपुर
कबड्डी- 4-7 मई, इंडोर हॉल, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- हॉल 2 राजगीर
वॉलीबॉल- 4-8 मई, इनडोर हॉल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स