खूंटी: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज नीलकंठ मुंडा के समर्थन में खूटी की जनता से कहा कि जेएमएम के मुखिया कहते है की हम चीन के दीवार है कोइ्र पार नही कर सकता। पता नहीं उन्होने चीन की दीवार देखी है या नहीं मैने तो देखी है कि वहां रोज हजारों लोग चढ़ते और पार करते है। जेएमएम कांग्रेस एक लुटेरी सरकार है। 50 सालों तक एक परिवार ने सत्ता की आड़ में देख को लूटा और खोखला कर दिया। आज दस वषों से सत्ता से दूर है तो बौखला कर लोगों को बांटने की राजनीति कर रहें है। लालू यादव बताईये पहले झारखंड बिहार का हिससा था न। तो 52 प्रतिशत आदिवासी आबादी 28 प्रतिशत कैसे हो गयी। कहां गयी जनजातियां। कौन निगल गया इन्हें।
बता दें हम घुसपैठियों से हड़पी गयी जमीन वापस करवाने का काम करेंगे। वनाधिकार का वितरण करेंगे। आदिवासी और अनुसूचित जाति पर वन विभाग की मुकदमें वापस लेगे। पांच सौ में गैस सिलेंडर और साल में दो सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। पांच वर्षो में पाच लाख रोजगार देंगे। युवाओं को दो हजार रोजगार भत्ता देंगे। बालिका शिक्षा मुफ्त करेंगे। गोगो दीदी के तहत माताओं बहनों को 2100 प्रतिमाह दिया जाएगा। नीलकंठ मुंडा के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करने आज राजनाथ सिंह खूटी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनहोंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा आये दिन जातिगत जनगणना कराने की मांग की जाती है।
साल 2011 में एक Socio-Economic Cast Census हुआ था। जिसमें करीब 46 लाख जातियां, उपजातियां और गोत्र निकल कर आये थे। यह संख्या इतनी विशाल थी कि रिपोर्ट सार्वजनिक नही हुई यह जाति का पिटारा खोल कर कांग्रेस क्या करना चाहती है और किसका आरक्षण काटना चाहती है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी से पूछना चाहता हूं कि हजारों लाखों की संख्या में जो जातियां है उनके कल्याण के लिए उनको आरक्षण देने के लिए आपके पास क्या ब्लू प्रिंट है, क्या रोड मैप है? कांग्रेस पार्टी जातिगत आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रही है। इनके नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि आप अलग अलग जातियों के लिये आरक्षण के लिए क्या व्यवस्था करेंगे।
जब तक ये जवाब न दें तब तक इनको समर्थन नहीं दिया जाना चाहिये। झारखंड में अवैध घुसपैठिए आ गये हैं। हालात इतने ख़राब हैं कि स्कूलों में सरस्वती वंदना तक पर रोक लगानी पड़ी है। अब यहाँ तीज-त्योहारों में भी पत्थरबाजी की घटनायें होने लगी हैं। झारखंड में सांप्रदायिकता का ज़हर तेज़ी से फैल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने नक्सलवाद के ख़िलाफ़ पूरे देश में प्रभावी कारवाई की जिसके परिणामस्वरूप आज झारखंड समेत देश के अधिकांश ज़िलों में से नक्सली हिंसा लगभग समाप्त हो गई है। देश में नक्सलवाद ख़त्म होकर रहेगा भाजपा ने 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी, नॉर्थ-ईस्ट से आने वाले पीए संगमा को उम्मीदवार बनाया था, तो 2017 में दलित समाज के रामनाथ कोविंद जी को बनाया। आज आदिवासी समाज की एक बेटी भारत की राष्ट्रपति बन चुकी हैं इस देश में चुनी हुई प्रदेश सरकारों को गिराने का काम भी सबसे अधिक अगर किसी ने किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया है। जबकि मोदीजी ने एक भी प्रदेश सरकार गिराने का काम नहीं किया है।