कोडरमा: आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोडरमा की धरती पर हुंकार भरी। कोडरमा बरकट्ठा के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए योगी ने कहा कि यूपी की धरती से भगवान बिरसा की घरती को नमन कर मैं छठ पर्व की बधाई देता हूं। योगी ने लोगों से कहा कि हरियाना में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी क्योकि वहां के लोगों को ये समझा आ चुका था कि उन्हें विकास को चुनना है। वहां के लोगों ने अपने आने वाले पीढ़ी के अच्छे भविष्य को चुना। मोदी जी के नेतृत्व में डबल ईंजन की सरकार को चुना। कोडरमा प्राकृतक संसाधनों से भरा एक सम्पन्न क्षेत्र है। देश की आजादी में कोडरमा से चार हुतात्माओं ने अपना बलिदान दिया है। लेकन आज झारखंड के इस पावन धरा में क्या हो रहा है। एक आलमगीर आलम था औरंगजेब जिसने देश के मंदिरों को लूटा था जिसने मंदिरों की पवित्रता को भंग किया था और दूसरा झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के मंत्री है जिसने घर से नोटों की गड्डियां बरामद हुई। झारखंड के लोगों का पैसा जेएममए के मंत्री के घर से निकल रहा गिनती करने में मशीने खराब हो जा रहीं। लूट का इससे दूसरा घटिया स्तर कहीं देखा नहीं जा सकता। इसलिए मै ये कहने आया हूं भईयो बहनों मित्रों कि ये चुनाव उसी विकास के नाम पर जिन लोगों ने आपको छला है, उनको हिसाब लेने का एक अवसर है। बीजेपी की जहां कहीं भी सरकारे हैं उन्होने विकास का एक मॉडल दिया है विकास पर काम किया है।
बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप
क्वेटा : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार सुबह एक भीषण आत्मघाती बम धमाका हुआ, जिसमें...