प्रदेश में लगातार हो रही अपराध की घटना के विरोध में सोमवार को भाजपा ने छपरा के नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय महाधरना दिया। महाधरना में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और भाजपा के प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था का राज खत्म हो गया है। कानून व्यवस्था की जगह बिहार में अपराधियों का राज आ गया है।
आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो
विजय सिन्हा ने कहा कि छपरा जिले को अपराधियों के हवाले नहीं होने देंगे। मुबारकपुर कांड के सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। हम सड़क से लेकर संसद तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे।