बिहार की मोतिहारी विधानसभा सीट पूर्वी चंपारण जिले में है। मोतिहारी विधानसभा सीट पर शुरुआत में कांग्रेस का गढ़ था। 1985 से लेकर 1995 तक इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने भी जीत की हैट्रिक लगाई थी। इस दौरान पार्टी के उम्मीदवार त्रिवेणी कुमार विधायक बने थे। 1977 और 1980 में कांग्रेस की प्रभावती गुप्ता ने जनता पार्टी और सीपीआई को हराया था। 1985 में सीपीआई के त्रिवेणी तिवारी ने बाजी पलटी और वह लगातार तीन बार 1995 तक जीतते रहे। 2000 में आरजेडी की रमा देवी ने बीजेपी को हराया। हालांकि इस सीट पर RJD की ये अब तक की पहली और आखिरी जीत थी क्योंकि इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 4 चुनाव में यहां से जीत हासिल की और BJP के प्रमोद कुमार यहां से लगातार 4 बार विधायक बने। 2005 में भी बीजेपी के प्रमोद कुमार पहली बार जीते, उसके बाद वह लगातार जीतते आ रहे हैं।
पिछले चुनाव के नतीजे
2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 92,733 (49.44%) वोट मिला। दूसरे नंबर पर रहे राजद के ओमप्रकाश चौधरी को 78,088 (41.63%) वोट मिला। इस चुनाव में राष्ट्रिय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी दीपक कुमार कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।
मधुबन विधानसभा : एनडीए के गढ़ में दो बार के भाजपा विधायक को हराना महागठबंधन के लिए मुश्किल !
2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा और आरजेडी में सीधा मुकाबला रहा। बीजेपी के प्रमोद कुमार यहां से लगातार जीत हासिल करते रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रमोद कुमार को 79,947 वोट मिले थे और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के बिनोद कुमार श्रीवास्तव को 61,430 मत प्राप्त हुए थे। बसपा उम्मीदवार चौथे स्थान पर थे और उनके खाते में कुल 6,369 वोट आए थे।
2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के प्रमोद कुमार विजयी हुए थे। उन्हें 51,888 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे RJD के राजेश गुप्ता को 27,358 वोट मिले थे।
जातीय समीकरण और जनसंख्या
मोतिहारी विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों की भूमिका सबसे बड़ी है। इसके बाद ब्राह्मण और राजपूत मतदाता आते हैं। ये सभी जातियां चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। मोतिहारी विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 42,374 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 13.48% है। अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 346 है जो लगभग 0.11% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 41,808 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 13.3% है। वही, ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 224,442 है जो लगभग 71.4% है। जबकि, शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 89,903 है जो लगभग 28.6% है।






















