रांची: झारखंड के CM हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने पर रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा, “भाजपा हमेशा इस प्रकार के कामों में लगी रहती है लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के काम से खुश है, वे चाहते हैं ऐसा ही नेता उन्हें मिले जो उनके बारे में सोचे। भाजपा ने 17-18 साल की सरकार में कुछ नहीं किया। असम CM और झारखंड के BJP सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के घुसपैठ वाले बयान पर रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा, अगर किसी दूसरे देश से लोग यहां आ रहे हैं तो यह राज्य नहीं केंद्र की समस्या है, कैंद्र नाकामयाब है इसे रोकने में। केंद्र में जो गृह मंत्री हैं उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि आपने अपनी भूमिका नहीं निभाई।
पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए बख्तियारपुर कैंपस का तेजी से हो रहा विकास, शिक्षक-कर्मियों के लिए भी बनेंगे आवास
पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) के बख्तियारपुर स्थित नए कैंपस का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। इस परियोजना को मजबूती...