हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। अपने इस भेंट वार्ता में सांसद ने राष्ट्रपति को झारखण्ड में पिछले पांच वर्षों में यहां की आदिवासियों के मौजूदा हालात की जानकारी दी वहीं मनीष ने राष्ट्रपति को जानकारी दी कि किस प्रकार झारखंड में आदिवासियों की जनसंख्या में धर्मांतरण के कारण हुए तीव्र घटाव हुआ है।
इसके साथ ही सांसद ने बताया कि बांग्लादेशियों के द्वारा संगठित रूप से आदिवासी बेटियों से विवाह और जमीन हथिया कर क्षेत्र की डेमोग्राफी ही बदली जा रही ऐसे कई ज्वलंत मुद़दों को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने महामहिम द्रौपदी मुरमु से विस्तृत चर्चा की और उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी दी। इसके अलावे उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने क्षेत्र हजारीबाग की विश्वविख्यात इंटरनेशनल रामनवमी में हजारीबाग पधारने का भी निमंत्रण दिया। सांसद ने कहा कि रामनवमी महोत्सव में राष्ट्रपति मुर्मू का आना हम सभी हजारीबाग वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा।