मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गिलिबारी का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार का बचाव करते हुए कहा कि यह लॉ एंड ऑर्डर का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के नाते कोई हमारे पास आता है कि मेरे साथ नाइंसाफी हो रही है, मैं जाता हूं और वहां फायरिंग होती है। बचाव में दूसरी तरफ से भी फायरिंग होती है तो इसमें लॉ एंड ऑर्डर कहां से आ गया। 2005 से पहले का राज देखिये. कोई नाईट शो देखने जाता था। आज लड़कियां भी नाईट शो जाती हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में जंगलराज तो गिरिराज सिंह ने लालू राज की याद दिलाई
एनडीए सरकार की एकजुटता पर मांझी ने कहा कि आज कर्पूरी जी जयंती है। बिहार की नीतीश सरकार उनके आदर्शों पर चल रही है। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। वहीं उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उस तरफ क्या हाल है। दिल्ली में आप और कांग्रेस अलग लड़ रही है। बिहार चुनाव में भी दीखियेगा क्या होता है।
मोकामा: नौरंगा फायरिंग मामले में अनंत सिंह ने किया बाढ़ कोर्ट में सरेंडर
वहीं प्रशांत किशोर के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा कि लोकतंत्र है कोई भी चुनाव लड़ सकता है। लेकिन 4 सीट पर उप चुनाव हुआ, कितना वोट आया। हमलोग उनको नेता नहीं मानते, वो व्यापारी हैं। पैसा लेकर बूथ मैनेज करते हैं। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के आरोप पर कि एनडीए में दलितों की पूछ नहीं है, पर मांझी ने कहा कि सिर्फ़ वही दलित नहीं हैं। हम पार्टी से भी 4 विधायक हैं। चिराग पासवान भी मजबूत हैं। उनका जनाधार कहां है। वो इधर उधर भटक रहे हैं। यहां एनडीए की सरकार बनेगी। राज्य में नीतीश जी और देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।